Lohardaga : प्यास बुझाने की चाह में जंगल से भटक गांव पहुंचे हिरण को लावारिस कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और फिर उसे नोंच-नोच कर मार डाला। ग्रामीणों की खबर पर मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने मरे हिरण का पोस्टमार्टम कराया। वन विभाग के बक्सीडीपा स्थित वन क्षेत्र के दफ्तर में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार ने पोस्टमार्टम किया।
पोस्टमार्टम के बाद हार्ट अटैक से हिरण की मौत हो जाने की बातें सामने आई। टीम में शामिल एक वन अधिकारी का कहना था कि हिरण का दिल बेहद नाजुक होता है। कुत्तों को देखकर वह बेताहाशा भागी होगी, कई बार भागते-भागते थक जाने पर हार्ट अटैक हो जाता है। मौके पर फॉरेस्टर जया उरांव अपने सहयोगी राजेश कुमार, सुनील उरांव, किशोर नंद कुमार एवं प्रदीप कुमार के संग मौके पर पहुंचे थे। यह लोमहर्षक घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में हुई। हिरण कुडू वन क्षेत्र के सलगी के रास्ते भटक कर इस गांव में पहुंच गया था। हिरण की मौत पर स्थानीय ग्रामीण बेहद दुखी थे।
इसे भी पढ़ें : सूबे के तमाम DC, SSP और SP संग सीएम हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अक्ल पर दखल पड़ते ही मस्ती सूझी, घर से भागी लड़की का क्या हो गया… जानें
इसे भी पढ़ें : गुजरात में तूफान बिपरजॉय का तांडव शुरू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची-पटना वंदे भारत को लेकर जरूरी खबर, कितना होगा किराया… जानें
इसे भी पढ़ें :बैटरी बनाने का लिथियम मिला, CM ने पैन एशिया मेटल्स के MD से कही यह बात….
इसे भी पढ़ें :बड़े कांड करने की फिराक में निकले बदमाशों का क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :बिट्टू म’र्डर केस का गुनाहगार बोकारो में धराया, धनबाद में की थी फायरिंग…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग SP एक्शन में, रीढ़ तोड़ देने की दे डाली खुली छूट… जानें कैसे








