spot_img

अक्ल पर दखल पड़ते ही मस्ती सूझी, घर से भागी लड़की का क्या हो गया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : जब अक्ल पर दखल खत्म हो जाती है तो मस्ती शुरू हो जाती है। कुछ ऐसी ही मस्ती बाली उमर की एक लड़की को सूझी। फेसबुक पर एक युवक के आये रिक्वेस्ट को एक्सपेट कर ली। इसके बाद दोनों में चेटिंग शुरू हो गई। फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। महीनों तक यहीं सबकुछ चलता रहा। मोहब्बत की राह में दोनों इतने करीब हो गये कि अब एक दूसरे से दूर हो गये। जमाना कांटा बन गया। लड़का जेल चला गया, वहीं लड़की के नाबालिग होने के चलते उसे घरवालों के हवाले कर दिया गया। इस फेसबुकिया प्यार की कहानी जो सामने आई है, उसके अनुसार नाबालिग गुमला की रहनेवाली है, वहीं लड़का बिहार के जमुई का रहनेवाला है।

प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि दोनों एक दूसरे से मिलने को बेचैन हो गये। लड़के की एक पुकार पर लड़की ने अपना सारा सामान बांधा और घर में बिना किसी को कुछ बताये फरार हो गई। नाबालिग बेटी के अचानक गायब हो जाने से घरवाले बेहद हैरान और परेशान हो गये। हर संभावित ठिकानों पर घरवालों ने अपनी बिटिया को खोजा, पर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घरवालों ने इस बात की शिकायत गुमला थाने में कर दी। हरकत में आई पुलिस ने सबसे पहले लापता किशोरी के मोबाइल को सर्विलांस पर डाल दिया। उसका लोकेशन जमुई में मिला। इस बीच पुलिस को यह पता चल गया था कि किशोरी फेसबुकिया प्यार में पड़कर घर से भागी है। वह जमुई में अपने प्रेमी के घर में ही है।

गुमला पुलिस ने जमुई पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद जमुई के गंगटा थाना क्षेत्र में रहनेवाले लड़के के घर में छापामारी की गई। लगभग 21 साल के प्रेमी के घर में किशोरी मिल गई। लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर गुमला लाया गया। दोनों ने पुलिस को बताया कि इसी साल जनवरी में दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर कहानी यहां तक बना डाली। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया। मांझी परिवार के बेटे के एक भूल ने उसे सलाखों तक पहुंचा दिया।

इसे भी पढ़ें : गुजरात में तूफान बिपरजॉय का तांडव शुरू… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची-पटना वंदे भारत को लेकर जरूरी खबर, कितना होगा किराया… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...