एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, फरार अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिले के पुलिस कप्तान ने अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक कर साफ संदेश दिया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अब किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यह समीक्षा बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फैजान अहमद की मौजूदगी में आयोजित हुई, जिसमें दारू थाना और टाटी झरिया थाना क्षेत्र के पुराने और नये सभी मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर

बैठक में लंबित कांडों की प्रगति, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मामलों के निष्पादन की स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई। SP ने अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर मामले में त्वरित, निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। हर केस को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाये ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

साइबर अपराध और अवैध कारोबार पर भी नजर

समीक्षा बैठक में सिर्फ पुराने केस ही नहीं, बल्कि बढ़ते साइबर अपराध, अवैध कारोबार और क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को लेकर भी रणनीति बनाई गई। SP ने वारंट निष्पादन और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही थाना प्रभारियों को नियमित गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाने को कहा गया।

“जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता”

बैठक के दौरान SP ने साफ कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण हजारीबाग पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का जल्द निष्पादन कर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

 

इसे भी पढ़ें : रांची में SSC परीक्षा में हाईटेक खेल का खुलासा, 6 से 10 लाख में होती थी ‘डील’… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पत्नी को प्रेमी संग ‘उस’ हाल में देख खौल गया पति का खू’न, फिर जो हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : अगले कुछ घंटों में इन जिलों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी… जानें

इसे भी पढ़ें : अब आग उगलेगा आसमान! 25 मई से शुरू होगा नौतपा

इसे भी पढ़ें : झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...

अवैध शराब की 9 भट्ठियां ध्वस्त

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध महुआ शराब के...