Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध महुआ शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चौपारण थाना और गया मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने भगहर गांव में छापेमारी कर 9 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान 9500 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया, जबकि करीब 460 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त हुई। शराब बनाने के उपकरण और बर्तन भी बरामद किये गये। यह अभियान DC के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी में उत्पाद विभाग और पुलिस के कई अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, फरार अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
इसे भी पढ़ें : रांची में SSC परीक्षा में हाईटेक खेल का खुलासा, 6 से 10 लाख में होती थी ‘डील’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पत्नी को प्रेमी संग ‘उस’ हाल में देख खौल गया पति का खू’न, फिर जो हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : अगले कुछ घंटों में इन जिलों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी… जानें
इसे भी पढ़ें : अब आग उगलेगा आसमान! 25 मई से शुरू होगा नौतपा






