spot_img
spot_img

अब आग उगलेगा आसमान! 25 मई से शुरू होगा नौतपा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए आने वाले दिन और मुश्किल भरे हो सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। मान्यता है कि इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिससे उनकी किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं और तापमान तेजी से बढ़ता है।

लू और तेज धूप से बढ़ेगी परेशानी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, नौतपा के दौरान गर्म हवायें और तेज धूप लोगों की दिनचर्या पर असर डाल सकती हैं। तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है और दोपहर की धूप बेहद तीखी होगी।

11 बजे से 4 बजे तक बरतें सावधानी

डॉक्टरों ने दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान डिहाइड्रेशन, चक्कर, कमजोरी और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ज्यादा पानी पीना, हल्का भोजन करना और सिर ढंककर बाहर निकलना जरूरी है।

किसानों के लिए शुभ माना जाता है नौतपा

ग्रामीण इलाकों में नौतपा को अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है। किसानों का मानना है कि जितनी ज्यादा गर्मी पड़ेगी, मानसून उतना बेहतर रहेगा। मौसम वैज्ञानिक भी मानते हैं कि तेज गर्मी मानसूनी हवाओं को सक्रिय करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

इसे भी पढ़ें : रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

इसे भी पढ़ें : डबल म’र्डर से तहलका…

इसे भी पढ़ें : कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने की 5 देशों की यात्रा, किसे दिया क्या खास तोहफा… देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...