Ranchi : रांची में आज सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। लोक सेवा समिति अपनी 35वीं वर्षगांठ पर राज्य और देश का नाम रोशन करने वाली कई प्रतिष्ठित हस्तियों को 27वें “झारखंड रत्न” और “विशिष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित करेगी। यह समारोह दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित रहेगा। इस दौरान उन पर आधारित पुस्तक “बाबा ए झारखंड” और “प्रेरणा” कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया जायेगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
इन हस्तियों को मिलेगा ‘झारखंड रत्न’
सम्मान पाने वालों में शहीद मजरूल हसन खान (मरणोपरांत), आलोक कुमार गुप्ता, मंजूनाथ भजंत्री, ए.के. रशीदी, अली खान, शैलेन्द्र कुमार पाठक, प्रो. हरमिंदर बीर सिंह, डॉ. अरुण तिवारी और डॉ. राहुल रंजन शामिल हैं।
‘विशिष्ट सेवा सम्मान’ से भी नवाजी जायेंगी विभूतियां
वहीं “विशिष्ट सेवा सम्मान” से डॉ. गोपाल प्रसाद अग्रवाल, बैरम खान, आशीष जायसवाल, राम रतन अवधिया, सुजाना लकड़ा और अभिजीत दत्ता गुप्ता समेत कई हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा। लोक सेवा समिति ने पिछले 35 वर्षों में सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह सम्मान उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने अपने काम से झारखंड को नई पहचान दिलाई।


इसे भी पढ़ें : बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…
इसे भी पढ़ें : लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…
इसे भी पढ़ें : अवैध शराब की 9 भट्ठियां ध्वस्त
इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, फरार अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
इसे भी पढ़ें : रांची में SSC परीक्षा में हाईटेक खेल का खुलासा, 6 से 10 लाख में होती थी ‘डील’… देखें वीडियो






