Deoghar : देवघर में एक रिश्ते का दर्दनाक अंत उस वक्त हुआ, जब शक, गुस्सा और टूटते भरोसे ने एक पति को हैवान बना दिया। चाय बेचकर जिंदगी चलाने वाली माला देवी की हत्या के पीछे कोई बाहरी दुश्मन नहीं, बल्कि उसका अपना पति ही निकला। पुलिस ने घटना के महज 48 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी पति शिबु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि पति ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुदाल, खून से सनी ईंटें और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
“जो देखा, उसके बाद खुद पर काबू नहीं रहा…”
पूछताछ में आरोपी शिबु यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का उसके जान-पहचान के एक टोटो चालक के साथ कथित अवैध संबंध था। इस बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रिश्ते में दरार इतनी बढ़ चुकी थी कि माला देवी अलग रहकर चाय की दुकान चलाने लगी थी। घटना वाली रात शिबु जब दुकान के बाहर पहुंचा तो वहां एक टोटो खड़ा देखा। शक गहराया तो वह अंदर चला गया। आरोप है कि वहां उसने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बस, यहीं से कहानी ने खूनी मोड़ ले लिया। गुस्से और आक्रोश में बेकाबू पति ने पहले कुदाल उठाई और फिर ईंट से लगातार वार कर पत्नी की हत्या कर दी। कुछ ही मिनटों में एक महिला की जिंदगी खत्म हो गई और एक परिवार हमेशा के लिए बिखर गया।
चाय बेचकर चलाती थी जिंदगी
मृतका माला देवी मूल रूप से लखोरिया भालुवाही की रहने वाली थी। वर्तमान में वह बंधा में घर बनाकर रह रही थी। आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवादों के बीच वह चाय बेचकर अपना जीवन चला रही थी। 19 मई को उसका शव करनीबाद मोहल्ले स्थित घर में खून से लथपथ मिला था। हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
48 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा
SP प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने लगातार छानबीन की। घटनास्थल से मिले सबूत, रिश्तों के विवाद और आरोपी की गतिविधियों को खंगालने के बाद पुलिस सीधे पति तक पहुंच गई।अब आरोपी शिबु यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : अगले कुछ घंटों में इन जिलों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी… जानें
इसे भी पढ़ें : अब आग उगलेगा आसमान! 25 मई से शुरू होगा नौतपा
इसे भी पढ़ें : झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब
इसे भी पढ़ें : रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब
इसे भी पढ़ें : डबल म’र्डर से तहलका…






