केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर भाषण के दौरान पथ’राव, मचा हड़कंप…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gaya : गया के सिसवर गांव में शुक्रवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर कार्यक्रम के दौरान पत्थर फेंककर हमला कर दिया गया। मंत्री मंच से भाषण दे रहे थे, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया। घटना संत थॉमस इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह की है। अचानक मंच के पास पत्थर गिरने की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। केंद्रीय मंत्री कुछ पल के लिए रुक गये और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आ गये।

सुरक्षाकर्मी दौड़े, दो युवक हिरासत में

DSP सुरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस दिशा में दौड़ लगाई, जहां से पत्थर फेंके गये थे। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया। हालांकि मामला शांत होने के करीब 10 मिनट बाद फिर से मंच की ओर पत्थर फेंके गये। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात संभाले। तनावपूर्ण माहौल के बावजूद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कड़ी सुरक्षा के बीच अपना भाषण पूरा किया और बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें सुरक्षा घेरे में उनके पैतृक गांव महकार रवाना किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही SSP सुशील कुमार ने अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट तलब की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये।

दो दिन पहले मिली थी धमकी

इस घटना ने इसलिए भी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि दो दिन पहले ही जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर धमकी दी गई थी। मारूफगंज निवासी राजेश राव उर्फ सरदार ने वीडियो जारी कर मंत्री को धमकाया था। पुलिस ने उस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी को लहेरीसराय से गिरफ्तार किया था। अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुये हर एंगल से जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : रांची में सजेगा सम्मान का मंच, कई नामचीन हस्तियां होंगी ‘झारखंड रत्न’ से सम्मानित

इसे भी पढ़ें : बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

इसे भी पढ़ें : लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

इसे भी पढ़ें : अवैध शराब की 9 भट्ठियां ध्वस्त

इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, फरार अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...

अवैध शराब की 9 भट्ठियां ध्वस्त

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध महुआ शराब के...