लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल जमानत पर चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें इलाज और रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति दे दी है। साथ ही कोर्ट ने उनका पासपोर्ट रिलीज करने का भी आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद जून के पहले सप्ताह में सिंगापुर रवाना हो सकते हैं। दिसंबर 2022 में माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। अब उसी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें नियमित जांच के लिए बुलाया है।

इस संबंध में लालू प्रसाद की ओर से अदालत में आवेदन दाखिल कर विदेश यात्रा और पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की गई थी। मामले की सुनवाई अपर न्यायायुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत में हुई। मेडिकल जरूरतों को देखते हुये कोर्ट ने उन्हें राहत प्रदान की। गौरतलब है कि चारा घोटाला से जुड़े कई मामलों में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया जा चुका है। डोरंडा, चाईबासा, देवघर और दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामलों में उन्हें सजा मिली थी। फिलहाल वह स्वास्थ्य आधार पर जमानत पर बाहर हैं।

इसे भी पढ़ें : अवैध शराब की 9 भट्ठियां ध्वस्त

इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, फरार अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

इसे भी पढ़ें : रांची में SSC परीक्षा में हाईटेक खेल का खुलासा, 6 से 10 लाख में होती थी ‘डील’… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पत्नी को प्रेमी संग ‘उस’ हाल में देख खौल गया पति का खू’न, फिर जो हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : अगले कुछ घंटों में इन जिलों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

अवैध शराब की 9 भट्ठियां ध्वस्त

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध महुआ शराब के...