Ranchi : जिस तौर, तरीके और अंदाज से बदमाश अक्षय कुमार सिंह को दबोचा गया, इस पल का दृश्य वायरल हो गया। जांबाज हवलदार संदीप सिंह ने यह बहादुरी दिखा खूब वाहवाही बटोरी। गिरफ्तार अक्षय की जीवन कुंडली खंगाली जा रही है। शुरूआती जांच में यह बातें सामने आ रही है कि अक्षय हथियार खरीद बिक्री के धंधे से जुड़ा है। वहीं उसके पकड़े जाने के बाद यह बात भी उड़ी कि वह किसी की हत्या करने की फिराक में था। इस वजह से दो लोडेड सिंगल शॉट लेकर घूम रहा था, ताकि एक धोखा दें तो दूसरा से काम हो जाये। जगन्नाथपुर के थानेदार अरविंद कुमार सिंह पूछताछ में जुटे थे। अक्षय टंकी साईड धुर्वा का रहनेवाला है।
सूत्रों के अनुसार हवलदार संदीप सिंह आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, उसी दरम्यान उनकी नजर एक युवक पर गई। उसने अपनी कमर में सिंगल शॉट खोंस रखी थी। संदीप ने उसे आवाज दी और रूकने को कहा। वह संदीप के हाव-भाव और अंदाज को भांप गया कि आवाज देने वाला कोई कानून का पहरेदार है। वह भागा। तब हवलदार ने उसे दौड़ाया। काफी दूर पीछा करने के बाद आखिरकार उसे दबोच लिया। उसे फिल्मी अंदाज में धरा गया। वहीं जमीन पर पटक उसके कमर में खोंसी दो लोडेड सिंगल शॉट जब्त कर ली। इसके बाद जगन्नाथपुर थाने को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
इसे भी पढ़ें : ढोल नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मी पहुंचे सीएम आवास, देखें क्या किया मुख्यमंत्री हेमंत के साथ
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने खोल दी आंखें… देखें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति की बेटी का बनाया था फर्जी Twitter Account, देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे






