Kohramlive : बारात में हुई हर्ष फायरिंग के बाद तहलका मच गया। दूल्हे के दोस्त ने बग्घी पर खड़े होकर हर्ष फायरिंग की। तभी गोली छत से बारात देख रहे मासूम सिर में आ लगी। गोली गर्दन से सिर के आर-पार हो गई। लहूलुहान बच्चे को देख घरवालों की चीख निकल पड़ी। आनन-फानन में ढाई साल के मासूम अंश को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। दिल दहला देने वाली यह घटना बीती रात नोएडा के सेक्टर-41 में हुई।
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-49 में बलबीर सिंह के यहां गुरुग्राम से बारात आई थी। अगाहपुर में बारात रोकी गई थी। दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बग्घी पर बैठा हुआ था। बाराती नाच-गाना कर रहे थे। वहीं पास के मकान में विकास का परिवार बारात देख रहा था। मासूम अंश भी छज्जे पर ही खड़ा था। तभी दूल्हे के दोस्त हैप्पी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में गोली चलाई। यही गोली अंश को जा लगी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं संदेही गुनहगार की पहचान कर ली गई है। पुलिस फरार हैप्पी की खोज में जुटी है। घटना के बाद से बच्चे का परिवार सदमे में है।
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : महिलायें करवायेंगी मुंडन, अगर…
इसे भी पढ़ें :होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस जांचने निकले अधिकारी, फिर…








