Kohramlive : कलयुग में सबसे पूजनीय देवताओं में एक हैं बजरंग बली हनुमान जी। भगवान राम के परम भक्त हनुमान की जयंती इस साल 23 अप्रैल को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस रोज विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बजरंगबली भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार हैं, इन्हें कलयुग का देवता भी कहा जाता है। कहा जाता है कि यह कलयुग के अंत तक धरती पर वास करने वाले देव हैं। मान्यता यह भी है कि हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करने से भक्तों की मनोकामनायें पूरी होती हैं। वहीं, बुरी आत्माओं और नकारात्मक शक्तियों से भी रक्षा होती है। हनुमान जयंती पर देश में तमाम हनुमान मंदिरों में खास पूजा-अनुष्ठान होते हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की नियमित उपासना से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है, वही अपने भक्तों की संकटों से रक्षा करते हैं।
ज्योतिषोंं के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल को भोर में 3 बजकर 25 मिनट पर शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन 24 अप्रैल 2024 को सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर होगा। ऐसे में हनुमान जयंती का पर्व 23 अप्रैल यानी मंगलवार के दिन मनायी जायेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त दिन के 9.05 मिनट से 10.45 तक बेहतर बताया गया। शास्त्रों के अनुसार पूजा-पाठ के लिए उदया तिथि को खास माना जाता है। चूंकि हनुमान जी का जन्म चित्रा नक्षत्र में मंगलवार के दिन हुआ था, और सौभाग्यवश इस साल 23 अप्रैल को दोनों ही योगों का संयोग बन रहा है। हनुमान जी की पूजा के दौरान उन्हें जलेबी, इमरती, बूंदी, लड्डू, पंचमेवा भोग के रूप में अर्पित करें, ये सभी चीजें हनुमान जी को अति प्रिय मानी गई हैं। बजरंगबली को गुड़ और चने का भोग और चूरमा या बेसन के लड्डू भी प्रिय है। वहीं, हनुमानजी को फल में केला, सेब एवं अनार अत्यंत प्रिय हैं।
इसे भी पढ़ें :चॉकलेट बम की धमकी का जवाब पटाखे फोड़कर दूंगी : CM ममता बनर्जी
इसे भी पढ़ें :उलगुलान महारैली में गरजे नेता, छलका कल्पना और सुनीता का दर्द…
इसे भी पढ़ें :नहाने गये सुनिराम की हुई मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में शुरू हुई उलगुलान न्याय महारैली, मंच पर…
इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में हुआ रन फॉर डेमोक्रेसी, पवन और ममता ने मारी बाजी… जानें
इसे भी पढ़ें :हेमा मालिनी की दोनों बेटियां पहुंची मथुरा, क्या बोली… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में आज दो मुकाबले, किस-किस के बीच… जानें






