Loherdaga : लोहरदगा के कुड़ु में एक युवक की अर्धजली लाश मिली। लाश के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लक्ष्मी उरांव में हुई है। वो कुडू थाना क्षेत्र के तान गांव में रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : Corona से लड़ने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, DC ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी मंगलवार को दोस्तों संग पहाड़ी में शिकार पर गया था। शाम तक सारे दोस्त लौट आए सिवाय लक्ष्मी के। देर रात तक भी नहीं लौटने पर लक्ष्मी के परिजन उसे ढूंढने निकल पड़े। इसी बीच बुधवार सुबह संदिग्ध अवस्था में लक्ष्मी की लाश बरामद हुई।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े राजद नेता और समर्थकों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत
वहीं गांव के लोग लक्ष्मी की मौत को कई तरह के अटकले लगा रहे है। कुछ लोगों का कहने है कि, जंगल में आग लगी हुई थी। इसी आग की चपेट में लक्ष्मी आ गया होगा और उसकी मौत हुई होगी। अब असल कारण क्या है वो तो पुलिस कार्रवाई के बाद ही पता चल पाएगा। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।
इसे भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहे ब्राजील के विदेश मंत्री ने किया रिजाइन
इसे भी पढ़ें : #BengalElection : अर्धसैनिक बलों को हिंसा पर गोली चलाने की छूट










