spot_img
spot_img
spot_img

दिनदहाड़े राजद नेता और समर्थकों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

खगड़िया : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। लगातार अपराधी एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं, वो भी दिनदहाड़े। इस बार अपराधियों ने आरजेडी नेता और उनके समर्थकों पर गोलियों कर बरसात कर दी। इस गोलीबारी में एक समर्थक की मौत हो गई। वहीं आरजेडी नेता साकेत सिंह बुरी तरह घायल हैं। चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर

दिनदहाड़े इस आपराधिक वारदात से दहशत का माहौल है। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी संख्‍या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार घायल राजद नेता की मां मुखिया का चुनाव लड़ने वाली है। जिसको लेकर राजद नेता अपने पंचायत क्षेत्र में जनसम्पर्क के लिए निकले थे। इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दिया। इस घटना में एक सम‍र्थक की मौत भी हो गई, वहीं राजद नेता जख्‍मी हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : …और फौजी ने चुनी मौत की पोस्टिंग

इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...