kolkata : पश्चिम बंगाल में पहली अप्रैल को होने जा रहे दूसरे चरण के मतदान के पहले ही चुनाव आयोग और सख्ती बरतने को प्रतिबद्ध है। 27 मार्च को 30 सीटों पर हुए प्रथण चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए आयोग ने अर्ध सैनिक बलों को गोली चलाने की पूरी छूट दे दी है। स्पष्ट किया है कि मतदान के दौरान सुरक्षा बलों पर किसी तरह का हमला होने वे गोली चलाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। गौरतलब है कि पहली अप्रैल को दूसरे चरण में सर्वाधिक हॉट सीट नंदीग्राम सहित 30 सीटों पर मतदान होना है।
इसे भी पढ़ें : पत्नी से हुई बहस तो शराबी पति ने कुएं में लगाई छलांग, मौत
अधिक हिंसा होने की आशंका
मतदान के दौरान भारी हिंसा होने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए आयोग ने अर्ध सैनिक बलों को आत्मरक्षा के लिए गोली चलाने की छूट देनी पड़ी है।
इसे भी पढ़ें : Horoscope 30 March 2021: इन छह राशियों को को शुभ समाचार मिलने के हैं संकेत…








