spot_img
spot_img
spot_img

कार देते तो खड़ी रहती, बुलडोजर देकर दुल्हन के पापा सबको चौंका गये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शादी के बाद विदाई की बेला थी। कहीं खुशी, कहीं गम। हर किसी की निगाहें दूल्हा-दुल्हन पर थी। अचानक दुल्हन के पिता अपनी बेटी को दहेज में बुलडोजर देकर सबको चौंका गये। बाराती हैरान, यह क्या? मानो हर कोई के चेहरे पर यहीं सवाल रक्स कर रहा था। तभी रिटायर्ड फौजी पिता परसराम प्रजापति ने हौले से कहा, ”कार देते तो खड़ी रहती, बुलडोजर से कमाई होगी। बेटी को भी दामाद से पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे। 2-3 लोगों को काम भी मिल जायेगा।” वहीं पास खड़े दूल्हा के पिता स्वामीदीन ने बोले, ”हमें बहू के पिता ने बुलडोजर देने की बात बताई थी, हम भी उनकी बात से सहमत हो गये। दुल्हन नेहा बोली, ”बुलडोजर देने के पीछे पापा का तर्क है कि अगर दहेज में कार दी जाती तो वह खड़ी ही रहती। बुलडोजर कमाई का जरिया है। मैं सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हूं, मुझे भी पति से पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे।” दूल्हे योगेंद्र का कहना था कि ”ससुर फौजी रहे हैं। घर में फौजी कितने दिन रुक पाता है, इनका उन्हें पूरा एहसास है। इसलिये उन्होंने कार की बजाए बुलडोजर देना सही समझा। इससे दो लोगों को काम भी मिल जायेगा। मैं कार लेता तो चलाने का समय भी कहां रहता।

शादी में दूल्हे को मिले बुलडोजर की तस्वीर.

आजकल अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मुहिम चलाई जा रही है। आज ही दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध कब्जों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को लोग बुलडोजर बाबा तो MP के CM शिवराज सिंह चौहान को बुलडोजर मामा कहा जाने लगा है।” एक फौजी की सोच पर खूब तालियां बजी। इसके बाद लोगों के जेहन में कौंधा दूसरा सवाल, कितने का होगा। कानाफुसी के बाद 30 लाख रुपये कीमत की बातें सामने आ गई। दहेज में बुलडोजर का यह अनोखा मामला यूपी के हमीरपुर उछलकर सामने आया है। दहेज में बुलडोजर मिलने की बातें सबकी जुबां पर छाई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयरफोर्स में तैनात योगेंद्र की शादी नेहा से तय हुई थी। नेहा के पिता परसराम प्रजापति रिटायर्ड फौजी हैं। वहीं योगेंद्र सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देव गांव का है। उनके पिता का नाम स्वामीदीन चक्रवर्ती है। बीते 15 दिसम्बर को दोनों की शादी हो गई। नेहा-योगेंद्र की शादी शिव लॉन गार्डन गेस्ट हाउस में धूमधाम से हुई। सुबह जब विदाई हुई तब दुल्हन के पिता ने दहेज में बुलडोजर देकर सभी को चौंका दिया।

इसे भी पढ़ें : USA मेड पिस्टल से देवांशु साहा पर चली थी गो*ली, जानें क्यों हुआ था अटैक

इसे भी पढ़ें : झारखंड का मोस्ट वांटेड AK-56 के साथ मिला गया के जंगल में… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : गोरी मेम देख फंस मत जाना मेरे भाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...