spot_img

जंगल की छांव में गोलियों की गूंज, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : सूरज की किरणें जैसे ही तिरिलपोसी की जंगली घाटियों पर पड़ने लगीं, चाईबासा पुलिस और सुरक्षा बलों की बूटों की धमक वहां के जंगलों की चुप्पी तोड़ने लगी। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि वर्षों से कानून के आंखों में धूल झोंकने वाले कुख्यात व ईनामी मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, और दर्जनों अपने दस्ते के साथ कोल्हान और सारंडा की घाटियों में भ्रमणशील है। दोपहर के ठीक बारह बजे, जब घना जंगल हवा से बातें कर रहा था, तभी  तिरिलपोसी की पहाड़ियों में गोलियों की आवाज गूंज उठी। कोबरा, जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकड़ियों ने नक्सलियों को घेर लिया। मगर, जंगल की नस-नस से वाकिफ नक्सली एक झटके में पहाड़ की ओट लेकर गायब हो गये। तभी पूर्व में प्लांट किया गया IED विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन के जवान सुनील कुमार टी.एस. घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में रेफर कर दिया गया, उनकी स्थिति अब स्थिर है। पुलिस ने मौके से विस्फोटक, वर्दियां एवं दैनिक उपयोग के चीजें बरामद की है। छापामारी टीम में चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 203 व 209 बटालियन एवं CROF की 26, 60, 134, 193 और 197 बटालियन के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें :ताजपुर की धूल में सपनों की सुनामी, ये बोल गये PM मोदी…

इसे भी पढ़ें :1 जून से ये बड़े बदलाव, सीधे जेब पर असर… जानें

इसे भी पढ़ें :रक्षा मंत्री बोले, भगवान ही जानता है कि पाकिस्तान का क्या होगा

इसे भी पढ़ें :कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, आ गया 8वें वेतन आयोग का अपडेट…

इसे भी पढ़ें :एक बेटी की ह’त्या, अब उम्रकैद उनका इंतजार करेगी

इसे भी पढ़ें :बिहार में PM मोदी बोले, “प्राण जाये, पर वचन न जाये”

इसे भी पढ़ें :बिहार को मिली बड़ी सौगात, PM बोले, वचन पूरा करने के बाद आया हूं

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...