Bihar : बिहार की ऐतिहासिक जमीन आज दो बड़ी आवाज़ों की गूंज से भर उठी। काराकाट में एक ओर थे PM नरेंद्र मोदी, जो विकास की नई सौगात लेकर आये, तो दूसरी ओर CM नीतीश कुमार, जिनके शब्दों में सामाजिक न्याय की गहराई थी। PM मोदी ने राज्य को 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। लोकार्पण और शिलान्यास की लिस्ट लंबी थी, लेकिन उनकी बातों में जो स्नेह और अपनापन झलक रहा था, वो दिलों को छू गया। उन्होंने कहा, “बिहार की इस पवित्र भूमि पर आकर विकास को नई गति देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बिहार का स्नेह मेरे लिए अनमोल है।” उन्होंने कहा, “अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए। इस जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था। बिहार की धरती से आंख में आंख मिलाकर हमने कहा दिया था कि आतंक और आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिहार की धरती से मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। आज जब भी मैं बिहार आया हूं तो अपना वचन पूरा करने के बाद आया हूं..”। वे आगे बोले “भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है ये पाकिस्तान ने भी देखा और दुनिया ने भी देखा! जिस पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे। हमारी सेनाओं ने एक ही झटके में उनको भी घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान के एयरबेस, उनके सैन्य ठिकाने हमने कुछ ही मिनट में तबाह कर दिए। ये नया भारत है, ये नए भारत की ताकत है।”
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए। इस जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था। बिहार की धरती से आंख में आंख मिलाकर हमने कहा दिया था… pic.twitter.com/Qu6LOYG9sr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2025
वहीं, CM नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की ओर से जाति आधारित गणना के निर्णय का स्वागत किया और भावुक होकर बोले, “ये हमारी पुरानी मांग थी। अब जब केंद्र ने इसे स्वीकारा है, मैं अभिनंदन करता हूं। ये एक बड़ा फैसला है सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक क़दम।”
#WATCH काराकाट: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “खुशी की बात है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने जाति आधारित गणना कराने का निर्णय लिया है इसके लिए मैं नमन और अभिनंदन करता हूं। ये बहुत बड़ी बात है। पहले भी हम ही इसकी मांग करते थे दूसरी पार्टी के लोग नहीं।” pic.twitter.com/NoZ8Ez9JUN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2025












