Kohramlive : 1 जून से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसका सीधे जेब पर असर दिखने लगेगा। क्रेडिट कार्ड शुल्क से लेकर ATM चार्ज, LPG कीमत, फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर और GST इनवॉइस नियमों में बड़े बदलाव 1 जून से लागू होंगे। LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने की संभावना है। घरेलू सिलेंडर महंगा हो सकता है। क्रेडिट कार्ड शुल्क बढ़ सकते हैं। ऑटो-डेबिट फेल होने पर लेन-देन राशि का 2% तक जुर्माना लग सकता है। यूटिलिटी बिल, ईंधन और विदेशी खर्चों पर अतिरिक्त शुल्क लगने का चांस है। ATM से पैसे निकालना महंगा हो सकता है। कुछ बैंक 3-5 फ्री ट्रांजैक्शन देते हैं, उसके बाद चार्ज लगेगा। ऐसे में डिजिटल वॉलेट और UPI का इस्तेमाल बढ़ा सकते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें घट सकती हैं। RBI की नीति बैठक के बाद बड़े बैंक ब्याज दरें घटा सकते हैं। GST इनवॉइस नियम में बदलाव हो सकता है। इनवॉइस नंबर केस-सेंसिटिव होंगे, सभी कैपिटल लेटर में बदल सकते हैं। आधार अपडेट का आखिरी मौका फ्री में होगा। 14 जून के बाद आधार अपडेट पर ₹50 शुल्क लगेगा।
इसे भी पढ़ें :रांची विवि का बड़ा ऐलान, इंटर पास करने वालों को मिला ये मौका
इसे भी पढ़ें :भाजपा ने नई सरकार बनाने का किया दावा… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :गढ़वा के नये DC ये बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, आ गया 8वें वेतन आयोग का अपडेट…
इसे भी पढ़ें :एक बेटी की ह’त्या, अब उम्रकैद उनका इंतजार करेगी
इसे भी पढ़ें :बिहार में PM मोदी बोले, “प्राण जाये, पर वचन न जाये”
इसे भी पढ़ें :बिहार को मिली बड़ी सौगात, PM बोले, वचन पूरा करने के बाद आया हूं











