Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया डैम के पास बुधवार की सुबह एक युवक अनुज कुमार यादव (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब 4 बजे मछली पकड़ने के लिए डैम में कुछ लोग पहुंचे थे। इसी बीच कुछ दूरी पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। लोग उस ओर पहुंचे तो युवक की लाश दिखी। इसके बाद लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई।
इसे भी पढ़ें : पांच बेटियों संग मां ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 ने ऐसे बचाई अपनी जान
जांच में जुटी पुलिस
युवक की हत्या प्रेस-प्रसंग में की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
पर्स और आधार कार्ड बरामद
युवक की पहचान लातेहार जिले के छिपादोहर स्थित हेहेगड़ा निवासी अनुज कुमार यादव के रूप मे की गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों द्वारा युवक के पर्स को निकालकर डैम की तरफ फेंक दिया गया था। जहां पर एक आधार कार्ड, कुछ रुपये व कुछ कागजात भी बिखरे पड़े मिले।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : RJD के वरिष्ट नेता और पूर्व मंत्री रामविचार राय का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान
आधार कार्ड से मृतक की पहचान की गई। वहीं, मृतक के पिता राम बिहारी महतो और मामा गुड्डू यादव ने बताया कि अनुज अपने घर से तीन साथियों के साथ रविवार की सुबह 9 बजे सेहल बरटोली अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बाइक से आया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा।
5 दिनों में आधा दर्जन से अधिक चोरी, मारपीट व हत्या का मामला
घाघरा थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाका चांदनी चौक में चोरी के बाद लगातार आधा दर्जन से अधिक चोरी, मारपीट व हत्या की घटना हो चुकी है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। इधर, थाना प्रभारी अकाश पांडे ने बताया कि हत्या की सूचना मिली थी। शव को देखने से लग रहा है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं, शरीर से निकला खून भी सूखा नहीं था, इससे लगता है कि सुबह 4 बजे के आसपास युवक की हत्या की गई है। वहीं, एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि मसरिया डैम के पास युवक की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर कर दी गई है। युवक की पहचान छिपादोहर हेहेगढा लातेहार निवासी अनुज कुमार यादव के रूप में की गई है। हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : RJD के वरिष्ट नेता और पूर्व मंत्री रामविचार राय का निधन, कोरोना से थे संक्रमित








