spot_img
spot_img
spot_img

BREAKING : RJD के वरिष्ट नेता और पूर्व मंत्री रामविचार राय का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA: बिहार में आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री रामविचार राय की जान कोरोना ने बुधवार को ले ली। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अब से थोड़ी देर पहले उन्होंने अंतिम सांस ली है।

इसे भी पढ़ें :  #CPSingh ने ऐसा क्या बोला कि CM#HemantSoren हुए प्रभावित, देखें…(Video)

तेजस्वी यादव ने शोक जताया है

पूर्व मंत्री के निधन पर आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता श्री रामविचार राय जी का कोरोना संक्रमण के कारण हुए आकस्मिक निधन से मर्माहत हूँ।वो मिलनसार प्रवृति के प्रखर समाजवादी नेता थे।उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।भगवान उनकी आत्मा को शांति व शोक-संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान कर।

नहीं हो रहा था तबीयत में सुधार

कोरोना जैसी बीमारी से पीड़ित रामविचार राय की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। रामविचार राय मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे।  साल 2015 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद रामविचार राय को बिहार का कृषि मंत्री बनाया गया था।



किडनी की भी थी बीमारी

राम विचार राय कई दिनों से बीमार थे। वे किडनी रोग से भी ग्रस्त थे। समाजवादी नेता रहें राम विचार राय मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा से कई बार विधायक और नीतीश मंत्री मंडल में कृषि मंत्री रहे थे। राम विचार राय को मुजफ्फरपुर में लालू यादव का सिपाही कहा जाता था। जिन्होंने कभी लालू यादव का साथ नहीं छोड़ा। हालांकि इसबार के विधानसभा चुनाव में वे वीआपी के राज कुमार सिंह राजू से चुनाव हार गए थे।

इसे भी पढ़ें : पांच बेटियों संग मां ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 ने ऐसे बचाई अपनी जान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...