Ranchi : बारात सजी थी, बाजा बज रहा था, बाराती भी तैयार थे, ऐन वक्त पर वहां पहुंच गई पुलिस ने दूल्हे अशोक करमाली को अरेस्ट कर लिया। बात नहीं बनने पर दूल्हे को जेल भेज दिया गया। अशोक की 22 अप्रैल को शादी होने वाली थी। रामगढ़ बारात जानी थी। ऐन वक्त पर प्रेमिका की एंट्री हो गई। प्रेमिका की शिकायत पर बारीडीह गांव पहुंची पुलिस ने दूल्हे को अरेस्ट कर लिया। दूल्हे के पिता उसकी प्रेमिका को अपनाने को राजी नहीं थे, वहीं प्रेमिका शादी करने की बात पर अड़ी रही, बाद में लड़की पक्ष के लोगों ने भी ऐसे लड़के के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। प्रेमिका ने केस दर्ज कराते हुये इल्जाम लगाया है कि गुजरे चार साल से अशोक से साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है, दोनों में देह का रिश्ता भी कायम हो चुका है। दोनों चोरी-छिपे कई बार मिल चुके हैं। बाद में अशोक दगाबाज निकला। वह उसे छोड़ दूसरी लड़की से शादी करने की पूरी तैयारी में था। बारात निकलने से पहले ही प्रेमिका रांची के ओरमांझी थाना पहुंच गई और पुलिस को अपना दुखड़ा बताया। पुलिस ने दूल्हा बने अशोक को अरेस्ट कर लिया।
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर







