कोहराम लाइव डेस्क : यमन के Southern city of Aden के हवाई अड्डे पर बुधवार को भीषण धमाका हुआ। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। न ही किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी ली है।
इसे भी पढ़ें : ऐसा क्या कहा पूर्व मंत्री ने BDO से, शिकायत पहुंची डीसी के पास
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमले के लिए हूती विद्रोही जिम्मेदार थे। जिसका लक्ष्य यमन की नई सरकार को उड़ाना था। जिस विमान में हादसा हुआ उसी विमान में यमन के नए प्रधानमंत्री Mayan Abdul Malik सहित उनके मंत्री मंडल के कई सदस्य तैनात थे। ये विमान जैसे ही उतरा वैसे ही इसमें विस्फोट हो गया। इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजूद नागरिक आम नागरिक इस हमले में मारे गए, लेकिन निशाने पर रहे प्रधानमंत्री और उनके मंत्री बच गए। विस्फोट के बाद यमन के प्रधानमंत्री Mayan Abdul Malik और अन्य को धमाके के बाद तुरंत हवाई अड्डे से शहर स्थित Mashic Palace ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें : जब मांझी ही नाव डुबोए, उसे कौन बचाये… देखिये रिटायरमेंट से एक दिन पहले क्या बोल गये IG सुधीर
सोशल मीडिया पर घटनास्थल की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें हवाई अड्डे के भवन के आसपास मलबा एवं टूटे समेत अन्य कई सामान और शव भी पड़े दिख रहे हैं।














