12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के लिए सरकारी नौकरियां… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है। देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे UPSC, DRDO-DIPAS, SSC, IGIMS पटना, MPPGCL, WCCB और SGPGI लखनऊ ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित संस्थाओं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

UPSC ने सहायक निदेशक, उप अधीक्षक समेत 462 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 है। वहीं, IGIMS पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर के 52 पद हैं, जिन पर 22 जून 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। MPPGCL ने टेक्नीशियन के 44 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 है।

SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ के लिए 261 पदों की घोषणा की है, जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार 26 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। DRDO-DIPAS ने 22 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, जिनके लिए 16 जुलाई 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। WCCB ने इंस्पेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 17 पदों के लिए वैकेंसी जारी की है, जिनकी अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। इसके अलावा, SGPGI लखनऊ में 1479 पदों पर भर्ती होने जा रही है, जिनमें नर्सिंग ऑफिसर समेत ग्रुप B, C और D के पद शामिल हैं। इन सभी नौकरियों की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए संबंधित संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : इस स्टार क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बच्चे हुये…

इसे भी पढ़ें : नशे के खिलाफ चौपारण में जागरूकता अभियान

इसे भी पढ़ें : तीन महीने की शादी, शक ने निगल ली जिंदगी…

इसे भी पढ़ें : छह मकान भरभराकर ढह गये, मची चीख-पुकार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोहली बाहर, अब किसे मिलेगा मौका? ये 3 नाम सबसे आगे…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ...

झारखंड में बदलेगा मौसम का खेल, बारिश-आंधी के बीच बढ़ेगी गर्मी

Ranchi : झारखंड में मौसम इन दिनों आंख-मिचौली खेल...

नहीं रहें मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी…

Kohramlive : मशहूर फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन...

पटरी पर मिली एक साथ तीन ला’शें, मची सनसनी…

Bokaro : बोकारो की सुबह गुरुवार को एक ऐसे...