spot_img

छह मकान भरभराकर ढह गये, मची चीख-पुकार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : मथुरा के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर जैसे ही माया टीला नींव से मिट्टी काटी गई, उसके ऊपर बसे छह घर ढह गये। एक मां की रसोई, एक बच्चे का स्कूल बैग और एक पिता की थकान, सब इस मलबे में दफ्न हो गया। मौके पर पहुंची बचाव टीम द्वारा तीन जिंदगियों को मलबे से निकाला गया, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। हर तरफ मलबा और घरों में रखा सामान बिखरा था। मकानों में रहने वाले और टीले के नीचे काम करने वालों का कहीं अता-पता नहीं था। टीले की नींव से मिट्टी की खोदाई कर दीवार बनाने का काम किया जा रहा था। हादसे में मिट्टी लेकर जा रहा ट्रैक्टर भी मौके पर ही दब गया। इस भयावह मंजर को देख हर किसी का रूह कांप गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मथुरा के सिद्धबाबा मंदिर के पास स्थित माया टीला की नींव से मिट्टी की खुदाई कर दीवार बनाने का काम किया जा रहा था। हाइड्रा की मदद से मिट्टी काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भेजी जा रही थी। अचानक टीले के मिट्टी ढहना शुरू हुई और ऊपर बने छह मकान भरभराकर ढह गये। इससे मकान में रहने वाले लोगों के साथ ही नीचे काम कर रहे मजदूर भी दब गये। मौके पर पहुंची राहत टीम को मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटी थी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...