Kohramlive : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर नीतीश राणा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी साची मारवाह ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। साची ने 14 जून की इस खास खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “प्लॉट ट्विस्ट जो हमने सोचा नहीं था।” साची ने अपने पोस्ट में प्रेग्नेंसी की तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा कि वही तारीख, वही हम… बस दो नन्हे मेहमान जुड़ गये हैं। नीतीश, जो पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रह चुके हैं और फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं, अब रियल लाइफ में डैड की भूमिका निभा रहे हैं। इस खबर के बाद क्रिकेट और बॉलीवुड से बधाइयों का तांता लग गया है। ऋषभ पंत की बहन से लेकर वेंकटेश अय्यर, पीयूष चावला और राजस्थान रॉयल्स तक सबने उन्हें इस नये अध्याय के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
View this post on Instagram








