spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक्शन में सरकार, चार पाकिस्तानी महिलाओं को निकाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पहलगाम में हुये आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में आ गई है। विजिटर वीजा पर आई पांच पाकिस्तानी महिलाओं में से चार को गुरुवार को बुलंदशहर से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया। इस दरम्यान सभी महिलायें रोती हुई नजर आईं। पाकिस्तान से आई पांचों महिलायें अपने रिश्तेदारों के यहां आई थीं। LIU की टीम ने रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। यहां याद दिला दें कि केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने के लिये कहा है। सरकार द्वारा वापस न लौटने पर संबंधितों को वीजा कैंसिल करने के आदेश दिये गये थे। उसी के मद्देनजर इन महिलाओं को पाकिस्तान भेजा गया है। चार महिलाओं को बुलंदशहर से बाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया है। गुरूवार की दोपहर जब चार पाकिस्तानी औरतें रुदाबा, नौशाबा, खालिदा और सबाहत अपना सूटकेस नहीं, बल्कि अधूरी यादें समेटे लौट पड़ीं थीं उस सरहद की ओर, जहां रिश्तों की गर्माहट भी अब पासपोर्ट की मोहताज हो गई थी। खबर है कि गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र में शॉर्ट टर्म वीजा पर पाकिस्तान से आये दो बच्चों को वापस भेजा जायेगा। इनकी मां भारतीय है और पिता पाकिस्तानी। दोनों बच्चों का सत्यापन कर एफआरआरओ को रिपोर्ट भेज दी गई है। बताया गया कि दोनों बच्चों की उम्र तीन और पांच वर्ष है।

 इसे भी पढ़ें : यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, पूरे राज्य में इन दो छात्रो का जलवा

 इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या

 इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद

 इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…

 इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…

 इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो

 इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो

 इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदला स्कूलों का टाइम टेबल… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...