Ranchi : बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए झारखंड में सभी तरह के स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया है। इसे लेकर स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक LKG से लेकर 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से साढ़े 11 बजे तक संचालित किये जायेंगे। वहीं नौंवी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 से 12 बजे तक चलेंगी। यह आदेश आगामी 26 अप्रैल से अगले आदेश तक के लिए लागू रहेगा।
गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार के निदेश के आलोक में जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक…
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) April 24, 2025













