कोहराम लाइव डेस्क : प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। झाखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने परीक्षाओं के फीस में परिवर्तन किया है। अब अनरिजर्व यानी अनारक्षित वर्ग के लिए फीस की राशि 600 से घटाकर 100 रुपये कर दी गई है। आरक्षण कोटे के प्रतिभागियों के लिए राशि 150 से घटाकर 50 रुपये कर दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस संबंध में अधिसूचना JPSC के सचिव ने जारी कर दी है।
इसे भी पढ़ें : अब तत्काल होगा रेल यात्रियों का टिकट रिफंड, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : CBSE ने 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा कराने के लिए जारी किए निर्देश, जानें कब से शुरू होगा नया सेशन












