spot_img
spot_img
spot_img

CBSE ने 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा कराने के लिए जारी किए निर्देश, जानें कब से शुरू होगा नया सेशन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : गत वर्ष कोरोना के कारण सभी बच्‍चों की पढ़ाई पर पड़े असर के बाद समय पर नया सेशन शुरू करने और 9वीं से लेकर 11 वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा लेने के संबंध में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन में कोरोना से बचाव की पूरी व्‍यवस्‍था करते हुए बच्‍चों के नए सेशन को पहली अप्रैल से शुरू करने का सुझाव दिया गया है।

फेस-टू-फेस क्लासेस की हो तैयारी

नोटिफिकेशन में बोर्ड ने स्‍पष्‍ट किया है कि विद्यार्थियों को फेस-टू-फेस कक्षाओं के लिए तैयार करने पर जोर देना चाहिए, ताकि उन्‍हें प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा की तैयारी में सहयोग मिले। शिक्षकों को स्टूडेंट्स की शंकाएं दूर करने का प्रयास करना चाहिए। ऑनलाइन सहयोग पहले की तरह जारी रहे।

इसे भी पढ़ें : 27 जून को ही होगी UPSC पीटी परीक्षा

4 मई से शुरू हो रहीं बोर्ड की परीक्षाएं

उल्‍लेखनीय है कि CBSE 2021 बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से प्रारंभ हो रही हैं। 10वीं की परीक्षाएं 7 जून तक और 12वीं की 11 जून तक चलेंगी। सभी परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई 2021 तक जारी किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : 400 मार्क्स का होगा JPSC प्रारंभिक Exam, जाने कैसे करेंगे Qualify

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...