spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड-बिहार वालों के लिए खुशखबरी, रोजाना दौड़ेगी यह ट्रेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बिहार के राजगीर और झारखंड के कोडरमा के बीच यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने राजगीर-कोडरमा स्पेशल फेयर ट्रेन (03321/03322) का परिचालन दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन अब रोजाना चलेगी और 30 सितंबर 2025 तक यात्रियों को सेवा देगी। इससे बिहार और झारखंड के बीच आवागमन आसान होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। खासकर, राजगीर की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर देखने आने वाले पर्यटकों के लिए यह ट्रेन बड़ी सुविधा साबित होगी।

यहां याद दिला दें कि पहले इस ट्रेन का संचालन नवादा और तिलैया स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण बंद कर दिया गया था। यात्रियों की मांग पर पूर्व मध्य रेलवे ने 61 अतिरिक्त फेरे जोड़कर इसे फिर शुरू करने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 03321 कोडरमा से दोपहर 2:40 बजे चलेगी और शाम 4:30 बजे राजगीर पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या 03322 राजगीर से सुबह 10:55 बजे रवाना होकर दोपहर 1:55 बजे कोडरमा पहुंचेगी। यह बिहार शरीफ, नवादा, गुरुपा, तिलैया और नटेसर जैसे स्टेशनों पर ठहरेगी।

कुल 3 घंटे की यात्रा में यह ट्रेन 152 से 167 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जनरल क्लास का किराया लगभग 100 रुपये है, जबकि AC क्लास के लिए 400 से 500 रुपये तक खर्च होंगे। इसमें जनरल, स्लीपर, AC चेयर कार और थर्ड AC की सुविधाएं होंगी, जिससे यह ट्रेन यात्रियों और पर्यटकों दोनों के लिए आरामदायक और किफायती सफर का विकल्प बनेगी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर एक्टिव होगा मानसून, इतना गिरेगा पारा

इसे भी पढ़ें : चौपारण में 36वें चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट की धूम

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में भोरे-भोर ए’नकाउंटर

इसे भी पढ़ें : बिहार SIR को लेकर SC में सुनवाई, कोर्ट ने क्या कहा… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस डैम में तैरना, कूदना और बोटिंग सख्त मना, आदेश जारी

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...