spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में फिर एक्टिव होगा मानसून, इतना गिरेगा पारा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब झारखंड के मौसम पर भी दिखने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 13 अगस्त (बुधवार) को राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के मध्य में बना ऊपरी हवा का चक्रवात अगले 24 घंटे में लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो जायेगा। इसके चलते झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मौसम अचानक पलटेगा। दो दिनों तक शांत रहे मानसून के फिर से सक्रिय होने के संकेत मिल चुके हैं।

बारिश के साथ तापमान में आयेगी गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखी जायेगी। रांची में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और तापमान गिरकर 29°C तक जा सकता है।

अब तक 38% ज्यादा बरसा मानसून

इस मानसून सीजन में झारखंड में अब तक 865.5 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो औसत से 38% अधिक है। जमशेदपुर सबसे आगे है, जहां 1494.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। रांची, चाईबासा, बोकारो और डालटनगंज जैसे ज़िलों में भी औसत से अधिक वर्षा हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

Kohramlive : वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आये...

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...

एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...