Chouparan (Krishna Paswan) : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चौपारण स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन (सीएससीए) द्वारा आयोजित 36वां चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट मंगलवार को जोरदार अंदाज में शुरू हुआ। उद्घाटन दृष्टि आई हॉस्पिटल के संचालक इमरान खान, सीएससीए अध्यक्ष तस्लीम रजा और सेना के जवान राहुल कुमार ने किया।
पहले दिन के मुकाबलों में पदमा ने मयुरहंड को 4-0 से हराया, एकतारा ने गंगा आहार पर जीत दर्ज की, तुरिया करमा ने सिंघरांवा को 2-0 से मात दी और मलकपुर ने सेवाल करमा को हराया। फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को होगा, जिसमें विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम और प्रदर्शनी मैच भी होंगे। चौपारण ब्लॉक मैदान में खेल प्रेमियों की भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा दिया।








