Kohramlive : भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को मम्मी-पापा बनने का यह दूसरा महीना है। दोनों अपने क्यूट बेबी बॉय के साथ हर पल को एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच भारती ने अपने फैंस को फिर से गुड न्यूज देने का ऐलान कर सबको चौंका दिया है। भारती का यह भी कहना है कि इस नई गुड न्यूज के लिए वह अकेले नहीं, पति हर्ष लिंबाचिया भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने इसका खुलासा अपने नए व्लॉग में किया है। इसको लेकर फैंस के बीच जिज्ञासा बढ़ गयी।
फैंस का मांगा सपोर्ट
भारती ने इस गुड न्यूज को बताते हुए फैंस से उनका सपोर्ट भी

मांगा है। यह गुड न्यूज कुछ और नहीं, बल्कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के यूट्यूब चैनल की नई सफलता की है। भारती ने कहा है कि उन्हें यूट्यूब से सिल्वर और गोल्डन बटन मिले हैं। यह गुड न्यूज देते हुए भारती की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके पास एक डायमंड बटन भी है और यह डायमंड बटन उनका बेटा है।
LOL पर देती है लाइफ अपडेट्स
भारती और हर्ष का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। भारती का अपना यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम है ‘LOL’ यानी ‘Life of Limbachiyaa’, जिसके 12.8 लाख फॉलोअर्स है। इस चैनल के जरिए भारती अपने पर्दे के पीछे का सारा अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रेग्नेंसी की खबर भी भारती ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिये ही दी थी। उनकी विडियोज को लोग काफी पसंद करते है।
भारती का कम बैक
कुछ दिनों का ब्रेक लेकर भारती सिंह काम पर लौट आई हैं। फिलहाल भारती और हर्ष ‘खतरा-खतरा’ शो में नजर आ रहे हैं। दोनों इस शो को होस्ट कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : ससुर को बताया आपकी बेटी भाग गयी, राज खुला सड़कों पर… देखें
इसे भी पढ़ें : अस्पताल में नवजात को चूहों ने कुतरा, हालत गंभीर, देखें…
इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रांची में बदला सभी स्कूलों का समय, जानिये नया टाइम टेबल
इसे भी पढ़ें : छापेमारी में शामिल जवान को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, दर्दनाक मौत








