कोहराम लाइव डेस्क : बजट भाषण के साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर्स में भारी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना वायदा 1040 रुपये प्रति 10 ग्राम के नुकसान के साथ 48056.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चांदी में 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। उल्लेखनीय है सरकार ने बजट में सोना और चांदी पर भी कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 4214 रुपये की उछाल के साथ 73920.00 प्रति किलो पर नजर आ रहा है। अगर जनवरी महीने की बात करें तो सोने की कीमतों में लगभग 2 फीसद यानी 1000 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। मार्केट एनालिस्ट के अनुसार, 2021 में सोने का प्रदर्शन स्थित रहेगा और इसमें सुस्ती रहेगी यानी कुल बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव होने की उम्मीद नहीं है।
इसे भी पढ़ें :सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, विरोध में जाम
सीमा शुल्क को तार्किक बना रही सरकार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को तार्किक बना रही है। उन्होंने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि वाहनों के कल-पुर्जे, सौर ऊर्जा क्षेत्र के उपकरणों, सूती तथा कच्चे रेशम पर सीमा शुल्क को बढ़ाया गया है। इनके अलावा नेफ्था पर सीमा शुल्क को घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया गया है। इस्पात के कबाड़ (स्टील स्क्रैप) को मार्च 2022 तक सीमा शुल्क से छूट दी गई है। वित्त मंत्री ने कुछ उत्पादों पर बुनियादी संरचना विकास उपकर लगाने का भी प्रस्ताव किया।
इसे भी पढ़ें :बाइक से घर जा रहा था युवक, ट्रक की चपेट में आया, और…
मोदी सरकार बेच रही सस्ता सोना
आज से 5 फरवरी तक आप सस्ता सोना खरीदने के लिए तैयार रहें। मोदी सरकार बजट के दिन यानी 1 से 5 फरवरी तक सॉवरेन गोल्ड बांड बेच रही है। यह सुनहरा मौका हाथ से जाने न दें, क्योंकि गोल्ड अपने ऑल टाइम हाई से करीब 7000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। इस उतार-चढ़ाव के बावजूद विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल सोना 63000 के स्तर को छू सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए निर्गम मूल्य 4,912 प्रति ग्राम तय किया है।
इसे भी पढ़ें :नाबालिगों को दिल्ली ले जाने की फिराक में था, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
10 ग्राम पर 500 रुपये की छूट
आरबीआई के मुताबिक सरकार ने केंद्रीय बैंक के साथ विचार-विमर्श कर ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर निवेशकों को प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,8620 प्रति 10 ग्राम होगा। स्वर्ण बांड 2020-21 भारत सरकार की तरफ से जारी करता है।










