रांची : बेड़ो पुलिस ने रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेड़ो थाना क्षेत्र के हाठु गांव निवासी मानव तस्कर गंगा मुंडा के घर से राउरकेला की रहने वाली दो युवती को बरामद कर मानव तस्करी के आरोप में गंगा मुंडा पिता सवना मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि गंगा मुंडा राउरकेला की इन युवतियों को दिल्ली ले कर जाने के लिए अपने घर पर रखा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि हाठु के रहने वाले गंगा मुंडा के घर पर दो युवती लाई गई है। जिसे वह दिल्ली ले जाने वाला है। इसी सूचना पर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों युवती की सकुशल बरामदगी कर गंगा मुंडा को धर दबोचा और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जहां थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। दोनों युवतियों की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बतायी जा रहा है। वहीं युवतियों ने बताया कि उन्हें दिल्ली में दाई का काम कराये जाने की बात कहकर गंगा मुंडा उन्हें राउरकेला से लाया था।















