पटना : नौबतपुर में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इसमें एक महिला और युवक को गोली लगी। दोनों गंभीर रूप से घायल है। उन्हें इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है। गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अपराधी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। महिला की अबतक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं युवक की पहचान अस्मित के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें :कोहरे के कारण मालगाड़ी से टकराई बाइक, युवक गंभीर
इसे भी पढ़ें :अवैध बालू खनन में गई मजदूर की जान, थानेदारों ने झाड़ा पल्ला







