Kohramlive : जून का चौथा सप्ताह (22 जून से 28 जून 2026) कई राशियों के लिये उम्मीदों की नई किरण लेकर आ रहा है। कहीं तरक्की के दरवाजे खुलेंगे तो कहीं पुराने अटके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। कुछ राशियों को धन लाभ के मजबूत संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को जल्दबाजी और गुस्से से बचने की सलाह दी गई है। प्रेम, परिवार, नौकरी, कारोबार और स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिये कैसा रहने वाला है, यह सप्ताह कई राशियों के लिये नई उम्मीदें और नये अवसर लेकर आया है। हालांकि कामयाबी उन्हीं को मिलेगी जो धैर्य, संयम और समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे। ग्रहों का संकेत साफ है, जल्दबाजी नहीं, सोच-समझकर उठाया गया कदम ही आपको मंजिल तक पहुंचायेगा। आइये जानते हैं ….
मेष: रुके काम होंगे पूरे, शत्रु भी मानेंगे लोहा
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे और विरोधियों पर भी आपकी बुद्धिमत्ता भारी पड़ेगी। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के भी योग बन रहे हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृषभ: अवसरों की बहार, लेकिन आलस्य से बचें
सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। किसी महिला के सहयोग से कारोबार में लाभ होने के संकेत हैं। हालांकि सप्ताह के दूसरे हिस्से में खर्च बढ़ सकता है। वाहन, भूमि या मकान से जुड़े फैसले संभव हैं। रिश्तों में मजाक और कटाक्ष की सीमा का ध्यान रखें। उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टक का पाठ करें।
मिथुन: मेहनत ज्यादा, परिणाम थोड़ा इंतजार मांगेंगे
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें और अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अधिक मेहनत करनी होगी। उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित कर गणेश चालीसा पढ़ें।
कर्क: भाग्य देगा भरपूर साथ, कामयाबी चूमेगी कदम
कर्क राशि वालों के लिये यह सप्ताह सौभाग्य लेकर आया है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। उपाय: पहली रोटी गाय को खिलायें और गौसेवा करें।
सिंह: बदलावों का सप्ताह, सोच-समझकर उठायें कदम
सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कारोबार में नई डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक लाभ तो होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद से बचना चाहिए। रिश्तों में विश्वास बनाये रखना बेहद जरूरी होगा। उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
कन्या: कभी खुशी, कभी गम वाला रहेगा सप्ताह
कन्या राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो उम्मीद से कम लाभदायक रहेगी। व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को सुकून दे सकती है। उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला: मेहनत अधिक, सफलता थोड़ी देर से मिलेगी
तुला राशि वालों के लिये यह सप्ताह सामान्य रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है और परिवार से जुड़े मामलों में चिंता बनी रह सकती है। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में साथी का सहयोग मनोबल बढ़ायेगा। उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और स्फटिक श्रीयंत्र की पूजा करें।
वृश्चिक: धन लाभ के प्रबल योग, खुशियों से भरा रहेगा समय
वृश्चिक राशि के लोगों के लिये सप्ताह का अधिकांश समय लाभकारी रहेगा। पुराने रोगों में राहत मिलेगी और कारोबार में अच्छी कमाई होगी। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में गुस्से और कटु वाणी से बचना होगा, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु: भागदौड़ भरा सप्ताह, धैर्य ही बनेगा ताकत
धनु राशि वालों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। यात्रा के योग हैं, लेकिन अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। कारोबार में धीरे-धीरे सुधार होगा। रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिये दूसरों की बात सुनना जरूरी होगा। उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर: खुशखबरी के साथ होगी सप्ताह की शुरुआत
मकर राशि वालों के लिये यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आया है। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार विस्तार की योजना सफल हो सकती है। प्रेम और दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। उपाय: भगवान शिव की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ: समस्याओं का समाधान मिलेगा, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी
कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह राहत मिलने के संकेत हैं। करियर और कारोबार से जुड़ी परेशानियां काफी हद तक दूर होंगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद मिलने के योग हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में मौसमी बीमारियों से बचाव जरूरी रहेगा। उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें और हनुमान चालीसा पढ़ें।
मीन: गुडलक का साथ, सफलता के खुलेंगे नये रास्ते
मीन राशि वालों के लिये यह सप्ताह बेहद शुभ माना जा रहा है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। सरकारी योजनाओं से जुड़ा रुका पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति और प्रशंसा के योग हैं। धार्मिक यात्राएं और पारिवारिक खुशियां सप्ताह को यादगार बना सकती हैं। उपाय: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
(अस्वीकरण: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इसे केवल सामान्य जानकारी के रूप में ही लें।)
इसे भी पढ़ें : CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…
इसे भी पढ़ें : राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…
इसे भी पढ़ें : झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…
इसे भी पढ़ें : मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…
इसे भी पढ़ें : TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…










