बोकारो : सड़क हादसे में दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत। दोनों पेटरवार-रामगढ़ पथ एनएच-23 पर काम से निकली थीं। चरगी मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : वित्त मंत्री ने पेश किया Budget 2021, जानिए खास बातें…
मुआवजे को लेकर एनएच-23 को किया जाम
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे को लेकर एनएच-23 को जाम कर दिया। लोगों ने शवों के साथ रोड को जाम कर दिया। इससे दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई।
इसे भी पढ़ें : पत्नी पर करता था शक, रोज होते थे झगड़े, आखिरकार…














