Kohramlive : डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बड़ा फैसला लिया! अमेरिका में अब हर कोई नहीं बस सकता, सिर्फ़ वही जिन्हें “गोल्ड कार्ड वीजा” (Gold Card Visa) मिलेगा। लेकिन इसकी कीमत सुनेंगे तो माथे पर पसीना आ जायेगा। 5 मिलियन डॉलर यानी 43.54 करोड़ रुपये। 35 साल पुराने EB-5 वीजा को हटाकर लाया गया ये नया वीजा अमीरों का टिकट है। अमेरिका की जमीन पर बसने का ख्वाब देखने वालों के लिये अब जेब भारी होना जरूरी है। जो पहले से ग्रीन कार्ड की कतार में हैं, उनकी बेचैनी और बढ़ गई है।
भारतीयों पर असर (Gold Card Visa)
- अब सिर्फ भारत के बड़े बिजनेसमैन या सुपर रिच क्लास ही सीधे अमेरिका में बसने का सपना देख पायेंगे।
- वो युवा, जो मेहनत और हुनर से ग्रीन कार्ड का सपना देख रहे थे, उनके लिये यह एक नई चुनौती बन सकता है।
- मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिये अब अमेरिका का सपना और दूर होता नजर आ रहा है।
नये अमेरिका की दहलीज पर
ट्रंप का अमेरिका अब वही पुराना सपना नहीं रहा, जहां हुनर की कद्र थी और मेहनत का ईनाम था। अब सबकुछ दौलत से तौला जा रहा है? “जो जितना अमीर, उसका अमेरिका में उतना ठिकाना पक्का!”
इसे भी पढ़ें :CM की पहल, टूटे अरमानों के बीच उम्मीद की रोशनी…
इसे भी पढ़ें :DGP एक्शन मोड में, पेपर लीक के मास्टरमाइंड को…
इसे भी पढ़ें :विश्वविद्यालय के बैंक खातों से उड़ा लिये 1.58 करोड़, ऐसे खुला राज… जानें
इसे भी पढ़ें :तीन बच्चों की मां का अंत, किसी में गुस्सा तो किसी में खौफ…
इसे भी पढ़ें :साफ हुई राजधानी की हवा, पाबंदियां खत्म…
इसे भी पढ़ें :राज्यपाल ने इन योजनाओं को बताया शानदार, बोले…














