spot_img

6 महीने में सोना 8,400 रुपये हुआ सस्ता, जानिये ताजा रेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : 1 जनवरी 2021 को MCX पर Gold वायदा 50244 रुपये था। यह 18 जनवरी को 47800 रुपये प्रति 10  ग्राम के आस पास ट्रेड कर रहा है। इस महीने सोने में सबसे बड़ी गिरावट 8 जनवरी 2021 को देखने को मिली थी। MCX पर सोने का फरवरी वायदा 8 जनवरी को 2086 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 48818 रुपये पर पहुंच गया था। 6 महीने में सोना 8400 रुपये टूटा MCX पर गोल्ड वायदे का उच्चतम स्तर 57100 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो सोने के फरवरी वायदा ने 7 अगस्त 2020 को बनाया था। मौजूदा भाव से तुलना करें तो सोना के वायदा अपने उच्चतम स्तर से 8400 रुपये सस्ता है।

इसे भी पढ़ें :बहन से हुआ झगड़ा, गुस्से में इकलौते बेटे ने बंद किया रूम, फिर…

सुस्ती के बाद बढ़ी खरीदारी

शुक्रवार को सोना और चांदी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। MCX पर सोना 519 रुपये की गिरावट के साथ 48702 रुपये पर बंद हुआ था। 50,000 रुपये की ओर बढ़ते सोने में अचानक से 1 परसेंट की गिरावट आई, ये सुस्ती सोने में आज शुरुआती ट्रेडिंग में दिखी, लेकिन अब इसमें खरीदारी बढ़ रही है। सोना 170 रुपये की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।

आज चांदी में 300 रुपये की तेजी

चांदी भी शुक्रवार को 1700 रुपये प्रति किलो टूटकर 64980 रुपये पर बंद हुई थी। 18 जनवरी को MCX पर चांदी का मार्च वायदा 300 रुपये की मजबूती के साथ 65,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें :पति के साथ मेकअप कराने पार्लर गई और प्रेमी संग हो गई नौ-दो ग्‍यारह, फिर हुआ ये…

जनवरी में गोल्‍ड अब तक 1500 रुपये सस्ता

बीते शुक्रवार यानी 15 जनवरी को MCX पर सोने का फरवरी वायदा 519 रुपये सस्ता होकर 48,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके पहले 1 जनवरी को MCX पर सोने का फरवरी वायदा 50244 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। अगर जनवरी में अबतक सोने की कीमतों को देखें तो 8 जनवरी को आई गिरावट के बाद सोने की कीमतों में रिकवरी भी लौटी, जिसकी वजह से सोना 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम ही सस्ता हुआ है। अभी सोना 48875 के आस-पास ट्रेड कर रहा है।

  जनवरी में चांदी 1500 रुपये हुई महंगी

9 जनवरी 2021 को 6,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट चांदी में आई थी। तब यह 63850 रुपये तक लुढ़क गई थी। फिर इसमें रिकवरी हुई। 18 जनवरी को MCX पर चांदी का मार्च वायदा 65439 रुपये प्रति किलो पर है यानी  यह जनवरी में अब तक 1500 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है।

इसे भी पढ़ें :…और रात के अंधेरे में पहुंच गया इश्‍क लड़ाने, फिर हुआ ऐसा कि…

चांदी 6 महीने में 14,000 रुपये से ज्यादा सस्ती

10 अगस्त 2020 को चांदी ने भी अपना उच्चतम स्तर 79,147 रुपये प्रति किलो छुआ था। MCX पर चांदी का मौजूदा भाव 65062 रुपये प्रति किलो है यानी यह अपने उच्चतम स्तर से 14,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...