कोहराम लाइव डेस्क : नया साल शुरू होने के पहले से सोना-चांदी का बिजनेस लगातार डाउन चल रहा था। पिछले सेशन में गोल्ड यानी सोना सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था। लंबे समय के बाद 22 फरवरी को इसमें मामूली बढ़ोतरी दिखी। स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी चढ़ कर 1787.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सिल्वर यानी की कीमत में भी 1.3 फीसदी की उछाल देखी गई और यह 27.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसका थोड़ा असर इंडियन मार्केट में भी देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें : क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, मंत्री ने बताई ये वजह
सोना में 90 और चांदी में 388 रुपये की बढ़त
उल्लेखनीय है कि अगस्त 2020 में भारत में गोल्ड 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद से इसकी कीमतों में लगातार गिरावट आई है। सस्ता होने की वजह से इसकी मांग बढ़ गई है। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बढ़ोतरी की तर्ज पर भारतीय बाजार में भी इसके दाम में बढ़त दर्ज की गई। सोमवार यानी 22 फरवरी को एमसीएक्स में गोल्ड 0.19 फीसदी यानी 90 रुपये बढ़ कर 46,287 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सिल्वर 0.56 फीसदी यानी 388 रुपये बढ़ कर 69,400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…












