spot_img

100 पुड़िया से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : पुलिस ने नशा का कारोबार करने वाले तीन लोगों को अरगोड़ा मैदान से दबोच लिया। पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली कि अरगोड़ा मैदान में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-‍बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जगरनाथपुर थाना की टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अरगोड़ा मैदान के अंदर बैठे तीन लोग भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 100 से अधिक ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद की।

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टर ने पहले पत्‍नी और बच्‍चों को दिया मौत का इंजेक्‍शन, फिर खुद भी कर ली आत्‍महत्‍या, सुसाइड नोट में लिखा ये…

गिरफ्तार आरोपियों में विनय कुमार साहु उर्फ सोनू साहु, विकास कुमार सिंह दोनों अरगोड़ा बस्‍ती के रहनेवाले हैं। वहीं गिरफ्तार तीसरा आरोपी फैजान शोएब- खुद को जीटीबी नगर करैली थाना इलाहाबाद यूपी का रहनेवाला बता रहा है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्‍मीद है कि तीनों की गिरफ्तारी से नशे के इस कारोबार में शामिल कई और लोग गिरफ्त में आएंगे।

इसे भी पढ़ें : करीना कपूर और सैफ के घर आया नया मेहमान, भाई को देख तैमूर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...