कोहराम लाइव डेस्क : इंडियन मार्केट में कुछ दिनों के भीतर गोल्ड यानी सोना और सिल्वर यानी चांदी की चमक में इजाफा हुआ है। इस सप्ताह सोना 449 रुपये महंगा होकर 44,919 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस हफ्ते इसकी शुरुआत कीमत 44,468 रुपये थी। चांदी की कीमत भी बढ़ी है, पर बहुत कम। इस हफ्ते चांदी 54 रुपये महंगी होकर 63737 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
तेजी से सोने की बढ़ रही खपत
इंडिया में सोने की खपत तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल की तुलना में इस साल मार्च में सोने का इम्पोर्ट यानी आयात 471% बढ़कर 160 टन हो चुका है। इसकी वजह कीमतों में कमी आयात शुल्क में कटौती है। इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में देश में कुल 321 टन सोने का आयात हुआ। पिछले साल इसी तिमाही में यह मात्र 124 टन था।
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना हो रहा महंगा
इंटरनेशल मार्केट में भी सोना महंगा होने लगा है। इसकी कीमत 1,731 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोना 2 अप्रैल को 1,729 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। यह एक समय 1,720 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया था।
इसे भी पढ़ें :Free LPG कनेक्शन में सब्सिडी का चेंज हो सकता है तरीका, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :टैक्स बचाना है तो पुराने सिस्टम से बढ़ा सकते हैं पीएफ का योगदान












