कोहराम लाइव डेस्क : LIC से लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी। एलआईसी की हाउसिंग फाइनेंस इकाई LIC Housing Finance ने गृह वरिष्ठ योजना के तहत होम लोन लेने वालों के लिए बड़ा एलान किया है। इस योजना के तहत लोन लेने वालों के लिए 6 EMI माफ करने की घोषणा की गई है। इस योजना का लाभ उन वेतनभोगी कर्मियों और पेंशनर्स को मिलता है, जो डिफाइंड बेनिफिट पेंशन स्कीम यानी DBPS के तहत कवर होते हैं।
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में घर में ब्लास्ट, बच्ची समेत दो गंभीर
प्रिंसिपल अमाउंट से होगा एडजस्टमेंट
घोषणा के मुताबिक 37वीं, 38वीं, 73वीं, 74वीं, 121वीं और 122वीं ईएमआई नहीं चुकानी होगी। जब ये ईएमआई ड्यू होंगी, तब यह खुद प्रिंसिपल अमाउंट से एडजस्ट हो जाएंगी। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन इस समय 15 करोड़ तक का होम लोन 6.9 फीसदी की दर पर उपलब्ध करवा रहा है। हालांकि इसके लिए कस्टमर का सिबिल स्कोर 700 से ज्यादा होना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
एक यूनिक होम लोन प्रोडक्ट
गृह वरिष्ठ एक यूनिक होम लोन प्रोडक्ट है। इसमें लोन लेने वाले की उम्र 65 साल तक हो सकती है। वह अपने नाम पर 80 साल तक यानी 15 सालों के लिए लोन उठा सकता है। लोन की अवधि अधिकतम 30 सालों के लिए हो सकती है। इस स्कीम का फायदा रिटायर्ड या पब्लिक सेक्टर इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी उठा सकते हैं। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, रेलवे, डिफेंस और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को भी इस स्कीम का फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें :सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना पोजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी












