spot_img
spot_img
spot_img

माल वसूलने आया TSPC सबजोनल कमांडर धराया… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : TSPC का सब जोनल कमांडर कुलदीप गंझू उर्फ कुलदीप मेहता उर्फ विकेश लातेहार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से पुलिस ने एंड्राइड मोबाइल और दो सिम जब्त किए हैं। पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने खुलासा किया कि गुप्त सूचना मिली कि TSPC उग्रवादी आक्रमण जी उर्फ आक्रमण गंझू, सहदेव एवं कुलदीप गंझू बारियातू में पिपराडीह के जंगली इलाके में जुटे हैं। वे फिरौती और रंगदारी वसूलने की फिराक में हैं। बालूमाथ SDPO अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची। पुलिस पर नजर पड़ते ही कुछ हथियारबंद नक्सली भाग निकलने में कामयाब रहे। वहीं, थोड़ी मशक्कत के बाद कुलदीप गंझू धरा गया। गिरफ्तार कुलदीप ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। वह मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्हैया गांव का रहने वाला है।

पुलिस कप्तान ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी कुलदीप गंझू पहले माओवादी का सक्रिय सदस्य था। साल 2016 में उसने सरेंडर किया था और 2017 में जेल से बाहर निकला। 2022 में वह TSPC कमांडर रोशन उरांव के संपर्क में आया। वह TSPC के लिए काम करने लगा। संगठन में उसे सब जोनल कमांडर का औदा मिला। संगठन में रहते हुए उसने बरियातू, बालूमाथ, मनिका, लातेहार सहित पलामू के पांकी इलाके में कई वारदातों को अंजाम दिया।

ब जोनल कमांडर कुलदीप गंझू को दबोचने में बालूमाथ एसडीपीओ कुमार, बालूमाथ इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, थानेदार प्रशांत प्रसाद, एसआई कुबेर साव, मनिका थानेदार राणा भानु प्रताप सिंह, बरियातू थानेदार मुकेश चौधरी, एसआई बिंदेश्वर महतो, हेरहंज एसआई विश्वजीत तिवारी की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : सरहुल पर्व को लेकर क्या बोल गये रांची DC और SSP… देखें

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने लॉन्च किया झारनियोजन पोर्टल… जानें फायदा

इसे भी पढ़ें : पति को मारकर पंखा से लटकाने वाली अनीता को उम्रकैद… देखें

इसे भी पढ़ें : एक IAS का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...