Aurangabad : बिहार के औरंगाबाद में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह की अदालत में प्रेमिका ने जेल में बंद प्रेमी से विवाह के लिए गुहार लगाई। प्रेमिका ने कहा, हुजूर हम एकरा से बहुत प्यार करीला। जिसके बाद जज ने प्रेमी को मंदिर में शादी करने के लिए लाने का जेल अधीक्षक को आदेश दिया। निर्देश के मुताबिक शनिवार को जेल प्रशासन ने प्रेमी को हाथ में हथकड़ी लगाकर कोर्ट परिसर स्थित महावीर मंदिर लाया। वहां विधिवत मंत्रोचार के साथ पुजारियों ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका की शादी संपन्न कराई।
पटना में पढ़ाई के दौरान हुआ था इश्क
जानकारी के अनुसार, बारुण प्रखंड के सुंदरगंज के दुधार गांव की एक युवती सपना कुमारी (काल्पनिक नाम) के साथ उसी थाना क्षेत्र के जनकोप के राजकुमार गुप्ता का पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पटना में पढ़ाई के दौरान 3 साल से एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों की जाति अलग होने की वजह से घर वालों ने शादी करने से मना कर दिया। लड़के ने भी शादी से इनकार कर दिया। बाद में प्रेमिका सपना ने इस संबंध में बारुण थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीड़िता ने जज से लगाई गुहार
जब मामला न्यायालय पहुंचा तो पीड़िता ने जज से गुहार लगाई। न्यायाधीश ने मंडल कारा औरंगाबाद को निर्देश दिया और प्रेमी राजकुमार गुप्ता को न्यायिक हिरासत में कोर्ट लाने को कहा। इसी बीच प्रेमी ने प्रेमिका से शादी रचाने पर अपनी सहमति दे दी। प्रेमी युगल की शादी कोर्ट परिसर के मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका के परिजनों की मौजूदगी में हुई।
इसे भी पढ़ें : रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोश
इसे भी पढ़ें : सिपाही सीताराम के पैर में नहीं थे चप्पल, पेट के बल पड़ा मिला…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे आंध्र प्रदेश के पूर्व CM कोनिजेती रोसैया
इसे भी पढ़ें : गुजरात में भी कोरोना के नए वैरिएंट OMICRON ने की एंट्री, 1 शख्स संक्रमित
इसे भी पढ़ें : शुक्र है लहू के रंग नहीं बदले, वरना कैसे खड़ी होती मिश्रा जी की चाय की दुकान…
इसे भी पढ़ें : युवाओं को रोजगार, किसानों को मिलेगा सम्मान : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : 130 रुपये कम उड़ाये खाते से, अब हैरान-परेशान पारसनाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : DSP के बेटे को मारी गोली, मौनी बाबा बनी पुलिस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 20 साल का दर्द गया मुफ्त में एक दिन में, भला हो डॉ अजीत का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : CBSE परीक्षा के दिन ही OMR शीट का किया जा रहा मूल्यांकन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस














