spot_img

तीन सगी बहनों के खू’न से दहला गिरिडीह…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गिरिडीह के तुरुकडीहा गांव में सोमवार की सुबह ऐसी खबर लेकर आई, जिसने पूरे इलाके की रूह कंपा दी। जिस आंगन में कभी तीन सगी बहनों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां आज सन्नाटा पसरा है। गांव के लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक पिता अपनी ही बेटियों का दुश्मन बन सकता है। खबर है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में रहने वाला नंदकिशोर यादव किसी फैक्ट्री में ड्राइवर का काम करता था। गांव वालों के मुताबिक, दूसरे गांव की एक महिला से उसके कथित संबंध को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

खौफनाक रात…

रविवार की रात भी घर के भीतर तनाव था। इसी बीच ऐसी खौफनाक वारदात हुई, जिसकी कल्पना से भी लोग सिहर उठते हैं। इल्जाम है कि नंदकिशोर ने अपनी तीन मासूम बेटियों 12 वर्षीय पलवी कुमारी, रिद्धि कुमारी और सिद्धि कुमारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। कहते हैं कि मां किसी तरह अपने बेटे को लेकर जान बचाकर वहां से निकल गई, लेकिन तीनों बेटियां उस रात मौत के सामने अकेली पड़ गईं।

आरोपी पिता अरेस्ट… 

सुबह जब गांव में यह खबर फैली तो लोग दौड़ते हुये उस घर की ओर पहुंचे। हर चेहरे पर हैरानी थी, हर आंख में आंसू। इस घटना ने पूरे इलाके को अंदर तक झकझोर दिया।खबर मिलते ही सदर SDPO जीतबाहन उरांव और मुफस्सिल थानेदार श्याम किशोर महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह तलाश रही है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

इसे भी पढ़ें : झारखंड में IMD का नया अपडेट, कहां-कहां अलर्ट… जानें

इसे भी पढ़ें : ‘INDIA गठबंधन’ की दिल्ली में महाबैठक कल, साझा रणनीति का होगा ऐलान…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में 10 मिनट में सब तबाह… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गढ़वा जेल में बंदियों को बताये गये कानूनी अधिकार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो

Kohramlive : फिलीपींस में सोमवार को आये 8.1 तीव्रता...

दिल्ली में ममता, सबसे भरोसेमंद सिपाही ने छोड़ा साथ…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के...

CM हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को बरियातू रोड स्थित...

झारखंड में IMD का नया अपडेट, कहां-कहां अलर्ट… जानें

Ranchi : झारखंड में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो...

‘INDIA गठबंधन’ की दिल्ली में महाबैठक कल, साझा रणनीति का होगा ऐलान…

New Delhi : राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में...