spot_img

झारखंड में IMD का नया अपडेट, कहां-कहां अलर्ट… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है, लेकिन इसके साथ ही आसमानी बिजली भी जानलेवा साबित हो रही है। बीते 24 घंटे के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 12 साल का मासूम भी शामिल है।

इन जिलों में बारिश के आसार

9 जून को रांची, बोकारो, रामगढ़, गुमला और खूंटी समेत दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में तेज हवा, मेघगर्जन और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची में 10 और 11 जून को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के संकेत हैं

सबसे ज्यादा बारिश यहां

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 70.3 मिलीमीटर बारिश सिमडेगा के थर्थाइटांगर में रिकॉर्ड की गई।

सबसे गर्म डालटनगंज

तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लातेहार-AWS में न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि झारखंड के ऊपर सक्रिय ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक फैला ट्रफ मौसम को लगातार प्रभावित कर रहा है। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

सावधानी ही बचाव

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि मेघगर्जन के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें : ‘INDIA गठबंधन’ की दिल्ली में महाबैठक कल, साझा रणनीति का होगा ऐलान…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में 10 मिनट में सब तबाह… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गढ़वा जेल में बंदियों को बताये गये कानूनी अधिकार…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में ब्रह्मर्षि समाज की एकता और विकास पर रहा जोर…

इसे भी पढ़ें : अब पैसे की राह से पकड़े जायेंगे ड्रग्स माफिया, मुखबिरों को 2 लाख तक इनाम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘INDIA गठबंधन’ की दिल्ली में महाबैठक कल, साझा रणनीति का होगा ऐलान…

New Delhi : राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में...

ओरमांझी में 10 मिनट में सब तबाह… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के...

गढ़वा जेल में बंदियों को बताये गये कानूनी अधिकार…

Garhwa : गढ़वा मंडल कारा में बंदियों को उनके...

चौपारण में ब्रह्मर्षि समाज की एकता और विकास पर रहा जोर…

Chouparan : किसी भी समाज की असली ताकत उसकी...