Kohramlive : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद TMC के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। इसी बीच पूर्व CM ममता बनर्जी के करीबी और वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रे ने पार्टी से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
राज्यसभा सांसद पद से भी दिया इस्तीफा
सुखेंदु शेखर रे सोमवार सुबह संसद पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने सिर्फ तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ही नहीं छोड़ी, बल्कि राज्यसभा सांसद पद से भी इस्तीफा दे दिया। हालांकि अभी तक उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब ममता बनर्जी दिल्ली में INDI गठबंधन की बैठक में शामिल होने पहुंची हैं।
2011 से ममता के साथ खड़े थे रे
सुखेंदु शेखर रे उन नेताओं में गिने जाते रहे हैं, जो 2011 में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सत्ता में वापसी के बाद से हर अहम मौके पर ममता बनर्जी के साथ मजबूती से खड़े रहे। ऐसे नेता का पार्टी छोड़ना TMC के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रे के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चायें तेज हो गई हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
इसे भी पढ़ें : तीन सगी बहनों के खू’न से दहला गिरिडीह…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज
इसे भी पढ़ें : झारखंड में IMD का नया अपडेट, कहां-कहां अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘INDIA गठबंधन’ की दिल्ली में महाबैठक कल, साझा रणनीति का होगा ऐलान…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में 10 मिनट में सब तबाह… देखें वीडियो









